शहद , परागकण आदि की प्राप्ति के लिये मधुमक्खियाँ पाली जातीं हैं। यह एक कृषि आधारित उद्योग है। मधुमक्खियां फूलों के रस को शहद में बदल देती हैं और उन्हें अपने छत्तों में जमा करती हैं। जंगलों से मधु एकत्र करने की परंपरा लंबे समय से लुप्त हो रही है। बाजार में शहद और इसके उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण मधुमक्खी पालन अब एक लाभदायक और आकर्षक उद्यम के रूप में स्थापित हो रहा है। मधुमक्खी पालन के उत्पाद के रूप में शहद और मोम आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। सबसे कम लागत पर मधुमक्खी पालन एक सफल रोजगार हो सकता है।
मधुमक्खी पालन के लिए कौन सी जगह बेहतर है?
जिन क्षेत्रों में फूलो, सब्जियों, फलो की खेती होती हो ऐसी जगह पर मधुमक्खी पालन करना ज्यादा फायदेकारक होता है. मधुमक्खी पालन के साफ जगह साफ पानी तथा शुध्द हवा होना जरुरी हे लेकिन नमी वाली जगह नही होनी चाहिए।
मधुमक्खी पालन कब करे?
मधुमक्खी पालन के लिए जनवरी से मार्च तक और नवम्बर से फरवरी तक का महीना उचित है।
मधुमक्खी पालन के लिए आवश्यक चीजे।
मधुमक्खी के बक्से
मधुमक्खी के छत्ते
कपड़ा या जाली
अलग अलग प्रकार के ब्रश
चाकू
मधुमक्खी का डंक निकालने का यंत्र
प्रोपोलिस स्ट्रिप
शहद निकालने का उपरण
पोलन ट्रैप
मधुमक्खी के छत्ते का आंतरिक भाग
दस्ताने
शूज़
ग्लोव्ज
मधुमक्खी पालन में लागत कितनी आएगी?
इस व्ययसाय को आप काम लागत मे भी शुरु कर सकते है, जैसे की 10 पेटी से भी शुरू किया जा सकता है तो आपका कुल खर्च 30 हजार से 40 हजार होगा और 1 यदि 80 या 100 पेटी से शूरुआत करना चाहते हौ तो यह खर्च 2 या 3 लाख से ज्यादा का हो सकता है।
कितना मुनाफा होगा?
एक पेटी में 10 फ्रेम होते है अतः दक फ्रेम से लगभग 200 ग्राम शहद 15 दिन में निकल जाता है उस हिसाब से एक महीने में एक पेटी से लगभग 4 किलो शहद प्राप्त होता है। यदि आपने 10 पेटी से शुरुआत की है तो एक महिने में लगभग 40 किलो शहद प्राप्त होगा, मार्किट में एक किलो शहद की कीमत 250 रुपये है तो 40*250= 10000 होगा , व्यापार यदि बड़ा है तो महीने के लगभग 1 लाख का सिर्फ शहद का उत्पादन होगा, इसके अलावा मोम भी बेच सकते है। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक औसत कमाई एक महीने में 30 से 60 के बीच होती है।
#मधुमक्खी पालन ग्रामीण क्षेत्र के लिए व्यवसाय का एक उत्तम पर्याय....!
2023-01-05 18:16:18
E-Krishi Kendra










