झारखण्ड सरकार ने राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत, किसानों को खरीफ फसल के लिए पांच हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को पुरे झारखण्ड राज्य में 1 जनवरी 2019 से लागु किया गया है।
|| झारखण्ड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की विशेषताएं ||
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 22 लाख 76 हजार छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। जिसमें किसानों को खरीफ फसल के लिए हर वर्ष 5,000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि मिलेगी।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य में कृषि के उत्पादन को बढ़ाना है।
- इस योजना के अंतर्गत झारखण्ड राज्य के लगभग 45 लाख एकड़ कृषि भूमि को कवर किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान को प्रति एकड़ 5000 रुपये दिए जायेंगें।
- जिन किसानों के पास 1 एकड़ से कम जमीन है, उन्हें भी इस योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता राशी सभी पात्र किसानों के बैंक में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर (DBT) के द्वारा दी जाएगी।
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना एक तरह की निवेश सहायता योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य के लगभग 23 लाख पात्र किसानों की मदद की जाएगी।
- इस योजना का लाभ राज्य के केवल छोटे और सीमांत किसानों को ही मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत वो किसानों भी शामिल होगे जिनके पास 5 एकड़ या उनसे कम भूमि है।
|| मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज ||
- किसानों को आवेदन फॉर्म के साथ मूल निवासी पत्र (Domicile Certificate) की प्रति भी जमा करवानी होगी।
- किसानों को अपनी भूमि के कागजात की कॉपी जमा करनी होगी।
- पात्र किसानों के पास अपने आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट की पासबुक होनी चाहिए।
झारखण्ड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2019
2019-05-25 17:01:53
Admin










