काफी लम्बे इंतजार के बाद किसानों के खेतो में अब सौर उर्जा का भरपूर उपयोग हो पायेगा। योजना के तहत इस वर्ष 7500 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मार्गदर्शिका के अनुसार योजना के तहत सामान्य श्रेणी में 3 हॉर्स पावर (एचपी) व 5 एचपी के कनेक्शन दिए जाएंगे। किसान चाहेगा तो 10 एचपी क्षमता के पंप भी योजना के तहत स्थापित करवा सकेगा। सोलर पम्प पर अनुदान निम्नानुसार है वे किसान जिनके द्वारा कृषि विघुत कनेक्शन के लिए विघुत विभाग (डिस्कॉम) में आवेदन कर रखा है व् किसान का नाम कृषि विघुत कनेक्शन के लिए डिस्कॉम (बिजली विभाग) की सूचि में है तथा किसान कृषि विघुत कनेक्शन आवेदन समर्पित करने को सहमत है, ऐसे किसानों को सौर ऊर्जा पंप योजना अंतर्गत 3 व 5 एचपी संयंत्र पर 75 प्रतिशत अनुदान देय होगा|
...................वे किसान जिनके कृषि विघुत कनेक्शन नहीं है व किसान द्वारा डिस्कॉम में कृषि विधुत कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया गया है| किसान का नाम कृषि विघुत कनेक्शन के लिए डिस्कॉम (बिजली विभाग) की सूचि में नहीं है| ऐसे किसानों को सौर ऊर्जा पंप योजना अंतर्गत कुल देय अनुदान 3 व 5 एचपी संयंत्र पर 60 प्रतिशत अनुदान देय होगा|
हाईटेक उद्यानिकी/कृषि हेतु सौर ऊर्जा आधारित पम्प परियोजना 2018-19
2018-08-02 10:40:25
Admin










