किसानों का केंद्रीकृत डाटा बैंक।
कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग ने पूरे देश के लिए बेहतर योजना, निगरानी, रणनीति तैयार करने और योजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन के लिए एक व्यापक किसान डेटाबेस विकसित करने के लिए एक कार्यबल का गठन किया है।
यह केंद्रीकृत किसान डेटाबेस विभिन्न गतिविधियों जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना, किसानों को फसल सलाह का प्रसार, सटीक खेती, किसानों के लिए ई-गवर्नेंस, फसल बीमा, मुआवजे के दावों के निपटान, कृषि संबंधी अनुदानों के निपटान सामुदायिक / ग्राम संसाधन केंद्र आदि के लिए उपयोगी होगा।
वर्तमान में, देश में केंद्रीकृत किसान डेटाबेस नहीं बनाया गया है। हालांकि, पीएम-केआईएसएएन के तहत देश में 30.11.2019 तक 90,165,852 किसान पंजीकृत हुए हैं, जिनमें से 5,813,813 किसान राजस्थान में पंजीकृत हैं।
किसानों का केंद्रीकृत डाटा बैंक।
2019-12-19 15:17:17
Admin










